फार्मेसी कॉउन्सिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी कॉउन्सिल, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 का भव्य समापन समारोह दिनांक 05 नवम्बर, 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर, छत्तीसगढ़ में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत सिंह साहब, विशिष्ट अतिथि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोंटू भाई पटेल थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार मिश्रा ने किया |
समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कंट्रोलर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री दीपक कुमार अग्रवाल (IAS) उपस्थित थे |
छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी कॉउन्सिल के रजिस्ट्रार श्री अश्वनी गुर्देकर ने बताया स्वस्थ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फार्मासिस्ट के महत्व, उसकी उपयोगिता, औषधियों के दुष्प्रभावों (ADR) को नियंत्रित करने, एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) से देश को बचाने तथा छात्रों में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना पैदा करना था।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि एवं काउंसिल के सदस्य डॉ. आनंद महलवार तथा काउंसिल की सदस्य डॉ. चंचल दीप कौर का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में प्रदेशभर के 70 से अधिक फार्मेसी महाविद्यालयों के, प्राचार्यगण, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया साथ ही विभिन्न श्रेणी के जैसे कम्युनिटी फार्मासिस्ट, हॉस्पिटल फार्मासिस्ट इस तरह 1500 जन समूह से पूरा ऑडिटोरियम फार्मेसी के रंग में रंगा नजर आया।